हेलमेट रखता हैं सड़क पर सफर करते हुए हर नागरिक को सुरक्षित – सुनील सरियाम
बैतूल। सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर आमजन सामाजिक कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात का अभियान प्रारंभ किया है जिससे मिलने के बाद उनसे सड़क दुर्घटनाओं सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए उनसे आग्रह भी किया जा रहा है कि आप भी समाज के उन सभी लोगों तक सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों को समाज को बताएं जिससे हर व्यक्ति तक सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी सभी तक पहुंच जाएगी।
जिससे हर व्यक्ति अपनी स्वयं की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकेंगे ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष डॉक्टर प्रताप देशमुख जी के द्वारा मुझे भी होटल आईसीईन में चल रहे कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। उसमें कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम के अंत मे सभी पदाधिकारी से सड़क सुरक्षा अभियान और मेरा हेलमेट मेरी सुरक्षा के बारे में बताया और वहां पर उपस्थित सभी से आग्रह भी किया कि आप सभी लोग सड़क सुरक्षा का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचने का पुनीत कार्य करेंगे। जिससे कि हम आने वाले समय में समाज के किसी भी व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत ना हो और जिले में हमें सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है।

जिसमें मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा मर्सकोले, गणेशराव पाटणकर, दीपक पाल (अधिवक्ता) उदय पाल, शारदा पटेल, ललिता सिसौदिया, रज्जन सिसोदिया, विपिन बाथरी, अशोक तायवडे, आशीष पटेल, सुरेश उदय सिंह, फूलचंद वर्मा, अंजू यादव, भीमराव भुमरकर, लखनलाल मालवी, अरुण अतुलकर, विनोद पवार, फूल सिंह कुमरे, कमलेश पंडोले, सुखराम निरापुरे, बीपी गुजरे, गणेशचंद्र, किशोर कुंभारे, लोकेश पाटिल, संतोष अडलक, योगेश धुर्वे आदि उपस्थित रहे।
