भोपाल। गुरुवार को भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, सागर एवं जबलपुर संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। शेष जिलों में भी छिटपुट वर्षा होती रहेगी। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के 16 जुलाई से आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद मानसून की गतिविधियों में और तेजी आ सकती है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसून द्रोणिका के ग्वालियर, सतना से होकर गुजरने एवं अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला जारी है। जिसके कारण बौछारें पड़ने का दौर अभी जारी रहने की संभावना है। गुरुवार को छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, विदिशा, हरदा, गुना, अशोकनगर, सीहोर, धार एवं रतलाम जिले में भारी वर्षा भी हो सकती है।

Source – internet
