कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में 270 आवेदकों की समस्याएं सुनी

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में 270 आवेदकों की समस्याएं सुनी


छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है। कलेक्टर शीतला पटले के मार्गनिर्देशन में आज अतिरिक्त कलेक्टर ओमप्रकाश सनोडिया ने जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 270 आवेदकों की समस्यायें सुनी।

इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये जिनकी उन्होंने पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने समक्ष में बैठाकर सुनवाई की। जनसुनवाई में मुख्य रूप से सीमाकंन व बंटवारा करने, अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, भरण पोषण दिलाने, पुलिया व सड़क निर्माण करने, भूमि का कब्जा दिलाने, आवासीय व वनाधिकार पट्टा प्रदाय करने, आर्थिक सहायता व अनुग्रह राशि दिलाने, पेंशन दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान आवंटित करने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी।

अतिरिक्त कलेक्टर सनोडिया ने विभिन्न आवेदनों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कई प्रकरणों को समय सीमा की बैठक में समीक्षा के लिये भी चिन्हांकित किया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्राम रावनवाड़ा के केशराम डेहरिया ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ दिलाने, जुन्नारदेव नगर की विद्योत्मा बरैया ने आधार कार्ड अपडेट करने, चांदामेटा नगर के विनय साहू ने कृषि भूमि का सीमांकन करने, ग्राम पंचायत खारी के सरपंच ने नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति देने व ट्रांसफार्मर लगवाने, ग्राम मरजातपुर के ग्रामवासियों ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजना का विधिवत संचालन कराने, ग्राम गांगीवाड़ा की संतोषी मर्रापे ने पति से भरण-पोषण की राशि दिलाने, ग्राम कुसमैली के ग्रामवासियों ने मोक्षधाम से अतिक्रमण हटाने, ग्राम बोमल्या के ग्रामवासियों ने पेयजल के लिये हैंडपम्प खनन कराने व नाला में पुलिया निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाने, ग्राम सांख के यशवंत माहोरे ने गन्ना फसल, पाईपलाईन व अन्य कृषि सामग्री जलने पर क्षतिपूर्ति दिलाने, ग्राम लोहारा की सामना बी ने कृषि भूमि का कब्जा दिलाने, ग्राम खखरा चौरई की ममता बाई चंद्रवंशी ने मक्का के खलिहान में आग लगने से हुई क्षति का मुआवजा दिलाने आदि के आवेदन प्रस्तुत किये।

Advertisements

इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संयुक्त कलेक्टर अजीत तिर्की सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गई, जबकि अन्य सभी एसडीएम और खंड स्तरीय अधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल हुये।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements