शिवमहापुराण कथा में उमड़ रहा श्रोताओं का जनसैलाब
रविवार को शिवमहापुराण कथा का समापन
सोमवार को गोपालकाला हरिकिर्तन के साथ ज्ञानयज्ञ सप्ताह का समापन
मोहगांव हवेली / सौंसर।
अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग की नगरी मोहगांव हवेली के गुजरी चौक में चल रहे सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह में श्रोताओं का जनसैलाब उमड़ रहा हैं। विगत सोमवार को शिवमहापुराण ग्रंथ शोभायात्रा के साथ शुरू हुए शिवमहापुराण कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह का समापन आगामी सोमवार 17 अप्रैल को रुद्र स्वाहाकार यज्ञ एवं महाराष्ट्र के किर्तन चुडामणी अलंकार से अलंकृत सुप्रसिद्ध किर्तनकार मुकुंदबुवा देवरस इनके श्रीमुख से दहीलाही, गोपालकाला हरिकिर्तन के साथ होगा।
शिवमहापुराण कथा व्यास तिरथ उपाख्य दादा महाराज ( उज्जैन ) द्वारा शिवमहापुराण में वर्णित कथाओं सुंदर वर्णन किया किया जा रहा हैं। उसी प्रकार कथा प्रसंगानुसार सुंदर झांकियों का चित्रण भी किया जा रहा हैं।

कल श्रीगणेश जन्म प्रसंग की झांकी में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. गोपाल वंजारी ने शिव की भूमिका एवं हाईस्कूल प्रिंसिपल ममता वंजारी ने मां पार्वती की भूमिका निभाई तो तुलसी प्रसंग में उमेश घोड़े ( पांढुरना ) ने भगवान विष्णु एवं जालंधर की भूमिका प्रणव तांदुलकर ( नागपुर ) ने निभाई। कार्यक्रम के आयोजक नामदेवराव वैद्य ने कार्यक्रम में अधिक संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम का पुण्यलाभ लेने की अपील की हैं।
