ग्राम पंचायत बाकुड़ में जनशिकायत निवारण शिविर, जनसंवाद कार्यक्रम एवं शिकायत निवारण प्रशिक्षण का आयोजन
सारनी। पुलिस अधीक्षक, बैतूल की उपस्थिति में ग्राम पंचायत बाकुड़ मे जनशिकायत निवारण शिविर तथा जनसंवाद कार्यक्रम एवं पेसा एक्ट के संबंध में समितियों का शिकायत निवारण प्रशिक्षण का आयोजन संपन्न।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सारणी अंतर्गत ग्राम पंचायत बाकुड़ मे पुलिस अधीक्षक महोदय, बैतूल तथा एस.डी.ओ. पी. रोशन कुमार जैन ,थाना प्रभारी सारणी रत्नाकर हिंगवे थाना सारणी की उपस्थिति में शिकायत निवारण शिविर तथा जनसंवाद कार्यक्रम एवं पेसा एक्ट समिति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम बाकुड के आसपास के गांव से आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को एवं पेसा एक्ट से संबंधित तीन समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों के मध्य शिकायतों को पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से सुना गया तथा मौके पर निराकरण किया गया।
जिसमें मुख्य रुप से आपसी पारिवारिक भूमि विवाद को लेकर सामंजस स्थापित कर आवेदक को डेढ एकड़ जमीन दिलवाई गई व गाँव के ही खेत में से भैंस के आने जाने के रास्ते को लेकर समिति के सदस्य व पुलिस विभाग को मौके पर पहुँचा कर पुलिस अधीक्षक द्वारा खेत में ही रास्ते के विवाद को सुलझाया गया । 26 साल से लापता गुम इंसान रामू पिता प्राण सिंह गोंड ग्राम डुलारा को पुलिस अंतिम प्रतिवेदन रिपोर्ट न मिलने से तत्काल निर्देशित कर मौके पर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने हेतु दिया गया।
शिकायत गांव की सामूहिक समस्याओं तथा शिकायतकर्ताओं की व्यक्तिगत समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणजनों से जनसंवाद कर क्षेत्र मे अवैध गतिविधियों के संबंध मे जानकारी ग्रामीणजनों से ली गई। कार्यक्रम में ग्राम बाकुड़ के गणमान्य नागरिकों तथा पुलिस थाना सारणी के अधिकारी / कर्मचारीयों के ग्राम पंचायत विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सायबर सेल प्रभारी उनि राजेन्द्र राजवंशी तथा शिकायत शाखा के सउनि संदीप सोनी उपस्थित रहे।

सायबर सेल प्रभारी उनि राजेन्द्र राजवंशी के द्वारा सायबर फ्राड तथा सायबर सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी ग्रामीणजनो को दी गई। थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों से बचाव, बालक बालिका के शादी की उम्र, नशा मुक्ति गलत आदतों से बचने हेतु,पुलिस के टोल फ्री नम्बर इत्यादि की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। ग्रामवासी बाकुड़ के द्वारा 25 शिकायतों का निराकरण किया गया।
