मासोद में शिकायत निवारण शिविर तथा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

मासोद में शिकायत निवारण शिविर तथा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन


बैतूल। पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में ग्राम पंचायत मासोद में शिकायत निवारण शिविर तथा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना मुलताई अंतर्गत ग्राम पंचायत चौकी मासोद में पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद तथा एसडीओपी नम्रता सोंधिया, थाना प्रभारी मुलताई सुनिल लाटा की उपस्थिति में शिकायत निवारण शिविर तथा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम मासोद के आसपास के गांव से आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से सुना गया तथा मौके पर निराकरण किया गया।

जिसमें मुख्य रुप से आपसी पारिवारिक भूमि, मकान पर कब्जा करने, गाडी बेचने पर पैसे नहीं देने, फसल नुकसान करने, मोबाईल गुमने, अवैध तरिके से बिजली के खंबे से खेत की मोटर चलाने, पटटे की जमीन को लेकर आपसी विवाद करने, खेत की मेड तोडने, मकान बेचने व पैसे नहीं देने, पति पत्नि के विवाद संबंधी शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही ग्रामीणजनों से जनसंवाद कर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के संबंध मे जानकारी ग्रामीणजनों से ली गई।

कार्यक्रम में ग्राम मासोद के नागरिकों तथा पुलिस थाना मुलताई के अधिकारी, कर्मचारीयों के ग्राम पंचायत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शिकायत शाखा के सउनि संदीप सोनी के द्वारा सायबर फ्राड तथा सायबर सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

Advertisements

जिला व्यापार एवं उघोग केन्द्र के सहायक प्रबंधक हीरा डोंगरे द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जाने वाली स्वरोजगार योजना की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों से बचाव, बालक बालिका के शादी की उम्र, नशा मुक्ति गलत आदतों से बचने हेतु, पुलिस के टोल फ्री नम्बर इत्यादि की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। ग्रामवासी के द्वारा 30 शिकायतों का निराकरण किया गया।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements