खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की भव्य मशाल रैली आयोजित
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने की अगुवाई
बैतूल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के प्रचार प्रसार हेतु 14 जनवरी को भोपाल से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौंहान दूवारा शौर्य स्मारक से रवाना टार्च 36 जिलों से होते हुये जिला बैतूल में 26 जनवरी 2023 को पहुंची। भोपाल से आए मध्यप्रदेश के प्रथम माउंट एवरेस्ट विजेता भगवान सिंह के नेतृत्व भव्य टार्च रैली का आयोजन शहर के मुख्य मार्गों से किया गया। जिले से कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस, पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी एवं जनप्रतिनिधियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की टॉर्च रैली की अगुवाई की।
खिलाडियों, वरिष्ठ खिलाडियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी एवं कर्मचारियों के माध्यम से टार्च रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई गणतंत्र दिवस पुलिस परेड ग्राउण्ड पर जिला खेल और युवा कल्याण विभाग बैतूल द्वारा तैयार झांकी थीम- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022-प्रचार प्रसार टार्च का प्रदर्शन खेलो इंडिया थीम सांग ‘हिन्दुस्तान का दिल्न धडक़ा दो’ के साथ किया गया।

पुलिस परेड ग्राउंड पर सांसद डीडी उइके, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल को अग्रसर करते हुये भोपाल से आए प्रतिनिधि भगवान सिंह को सौंपते हुये जिला हरदा के लिए रवाना किया। भोपाल में 30 जनवरी को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की ओपनिंग की जाएगी, जिसमें टार्च 52 जिलों से होकर भोपाल में सौंपी जाएगी।
