सेना के जवानों का भव्य स्वागत
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। नगर के शासकीय श्री नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय में सुदर्शन चक्र कोर साइकलिंग एक्सपीडिशन के दौरान सेना के जवान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचे यहां छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय का जयघोष लगाते हुए जवानों का भव्य स्वागत किया सेना के जवान मेजर जैकब जेडी ने बताया कि भोपाल से यहां साइकिल रैली विभिन्न स्थानों पर होते हुए 600 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए पुनः 26 जनवरी को भोपाल पहुंचेगी जहां इस रैली का समापन किया जाएगा इस रैली का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं युवाओं में इंडियन आर्मी को लेकर विभिन्न जानकारी अग्निवीर योजना एवं सेना में सम्मिलित होने हेतु प्रोत्साहित करना है।

इस भव्य स्वागत समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, विद्यालय प्राचार्य सीएस दीक्षित, एनसीसी ऑफिसर मनोज शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुरोध शर्मा, पार्षद संजय जैन, अमित यादव, राजेंद्र सूर्यवंशी सहित नगर पालिका के कर्मचारी विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
