आनंद मेले में ग्रामभारती के स्व सहायता समूह द्वारा लगाया गया निर्मित सामग्री का स्टाल
सारनी। वेकोलि क्षेत्र पाथाखेड़ा के ऑफिसर क्लब में 16 जनवरी को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में संचिता महिला मंडल पाथाखेड़ा एरिया के सौजन्य से मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न एरिया के डब्ल्यूसीएल महिला मंडल ने भाग लिया।
जिसमें सद्भावना महिला मंडल पेंच एरिया, फाल्गुनी महिला मंडल कन्हान एरिया के साथ ग्राम भारती महिला मंडल की संरक्षिका अनन्या कुंडू के आदेशानुसार ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर कॉलोनी द्वारा भी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के अचार, मुरब्बा, चटपटी टेस्टी, मीठी कैंडी एवं विभिन्न प्रकार के अचार एवं बड़ी, विभिन्न प्रकार के पापड़ का स्टाल लगाया गया। मेले में पधारे अधिकारियों द्वारा अचार खरीदा गया। सभी ने अचार की सराहना की गई।
पूर्व में अधिकारियों द्वारा अचार खरीदा था ,वह पुन लेकर के गए। ग्राम भारती महिला मंडल के स्व सहायता समूह द्वारा मठारदेव मेला मैं भी दुकाने लगाई गई है, वहां पर भी अचार की बिक्री हो रही है। ओम संस्था भोपाल द्वारा भी स्टॉल लगाया गया था, जिसमें महिलाओं के ज्वेलर्स तथा घरेलू उपयोगी सामग्री रखी गई थी। सभी स्टालों में नागपुर से पधारे अधिकारीगण एवं पाथाखेड़ा अधिकारियों द्वारा अवलोकन कर प्रत्येक स्टाल में चाहे वह गेम का हो, चाहे खाने का स्टाल हो, पहुंचकर अपनी सहभागिता दी गई। हमारे एरिया में कुछ ऐसी प्रतिभाएं हैं ,जो कहीं ना कहीं से अपने माता पिता के साथ हमारे एरिया का भी नाम रोशन करती है। संस्था इनके उत्साहवर्धन हेतु विशेष रुप से सम्मानित करती है।

16 जनवरी को इसी संदर्भ में हमारे एरिया की गीतांजलि सिंह अधिवक्ता पिता कमलेश सिंह को बैतूल जिले में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता के माध्यम से मिस बेतूल 2022 के रूप में चयनित किया गया है। संस्था संरक्षिका अनन्या कुंडू एवं ओम संस्था अध्यक्ष निधि गोयल के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं फल साथ ही पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। गीतांजलि के उज्जवल भविष्य की कामना सभी ने की गई।
