राज्यपाल करेंगे पूजा को सम्मानित
बैतूल। उच्च शिक्षा मप्र सतपुड़ा भवन भोपाल के आदेश के परिपालन में 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निबंध प्रतियोगिता उपमुख्य निर्वाचन अधिकारी मप्र द्वारा भोपाल में आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर जिले से एक मात्र प्रतियोगिता विजेता कु.पूजा सुरेश साहू ने राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

पूजा शासकीय आईटीआई में व्यवसाय विद्युत की द्वितीय वर्ष की नियमित छात्रा है। पूजा को मप्र के राज्यपाल द्वारा कुशाभाउ ठाकरे मिंटोहॉल भवन में पुरूस्कार दिया जाएगा। इन्होने यह उपलब्धि स्वीप प्लान जिला आईटीआई नोडल अधिकारी व विद्युतकर प्रशिक्षण अधिकारी टीसी मेश्राम के मार्गदर्शन में प्राप्त की। इनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्य केशव सातपुते, प्रशिक्षण अधिक्षक एलएन महान्दे, मुकेश पंडोले सहित संस्था स्टॉफ ने बधाई दी है।
