घोड़ाडोंगरी विधानसभा चुनाव में 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

घोड़ाडोंगरी विधानसभा चुनाव में 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

नाम वापसी के आखरी दिन केशोराव उइके ने उठाया फॉर्म, स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में चुनाव चिन्ह वितरित


शाहपुर, (आशीष राठौर)। विधानसभा चुनाव में नाम वापसी के आखरी दिन एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र उठाया है। नॉमिनेशन के 9 उम्मीदवार अब अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित घोड़ाडोंगरी सीट से चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे।

नाम वापसी के दिन चुनाव कैंपस में सन्नाटा पसरा रहा। रिटर्निंग अधिकारी चेम्बर में उम्मीदवारों का नाम निर्देशन वापसी के आवेदन के लिए रिटर्निंग अधिकारी उद्घोषणा करते नजर आए। नाम निर्देशन वापसी के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी केशोराव उइके के द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र वापस लिया गया इसके बाद अब चुनावी मैदान में 09 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।

Advertisements

नाम वापसी के पहले एक दूजे को मनाना फॉर्म उठाने लिए दबाव जैसी कोई स्थिति देखने को नहीं मिली। रिटर्निंग अधिकारी राजीव कहार के अनुसार दोपहर 3 बजे तक एक निर्दलीय उम्मीदवार केशेराव उइके ने नाम वापसी का आवेदन दिया था जो की स्वीकार किया गया।

यह भी पढ़े – Betul Nomination Withdrew News : 9 प्रत्याशियों ने नामांकन लिए वापिस, 49 प्रत्याशी मैदान में

Advertisements

घोड़ाडोंगरी सीट से भाजपा, कांग्रेस, जयस, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, क्रांति जनशक्ति पार्टी, अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी, सहित 9 उम्मीदवार के कुल नामांकन वैध है। केशोराव उईके ने अपना नामांकन वापस लिया।

चुनावी मैदान में उतरे ये उम्मीदवार

क्रमांक उम्मीदवार पार्टी
1 गंगा बाई उइके भारतीय जनता पार्टी
2 राहुल उईके कांग्रेस
3 कौशल किशोर परतेती गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
4 भिकारीलाल युवनती क्रांति जन शक्ति पार्टी
5 कल्लू सिंह कुमरे निर्दलीय
6 चुन्नीलाल धुर्वे निर्दलीय
7 सुभाष बारस्कर निर्दलीय
8 भूता सिंह इवने निर्दलीय
9 स्मिता राजा धुर्वे निर्दलीय
Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements