Chhindwara Samachar : गरीब नवाज कमेटी ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। नगर वासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें सैकड़ो मरीज ने स्वास्थ्य लाभ अर्जित किया। शिविर में एलोपैथिक, होम्योपैथिक आयुर्वेदिक यूनानी पद्धति के विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने मरीजों की जांच कर दवा फ्री प्रदान की। यह शिविर हजरत ख्वाजा गरीब नवाज जन कल्याण कमेटी एवं मस्जिद कमेटी ने वार्ड क्रमांक 4 तहसील रोड जुन्नारदेव जनपद सदस्य जारत खान के घर के समीप आयोजित किया।
इस शिविर में डॉ शबनम आफरीन डॉक्टर इलियास नूरी, डॉक्टर आर्शी डॉक्टर पंडोले, डॉ रशीद, डॉक्टर खुशनुमा, डॉक्टर सादिक, डॉक्टर अशफाक, डॉक्टर आकिब ,डॉक्टर हिदायत, डॉक्टर फिरदौस, डॉक्टर हरिप्रसाद, डॉक्टर अख्तर, डॉक्टर नूरमोहम्मद ने अपनी सेवाएं दी।

इस अवसर पर पंचवेली लाइफ साइंस कॉलेज पैरामेडिकल टीम के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सदर जफ्फू भाई जामा मस्जिद गरीब नवाज ,हाजी जाबिर भाई, सराफत भाई,जनपद सदस्य जारत खान ,लाला भई बकरीद भाई मोहम्मद भई सोहेल असलम गुड्डू नफीस मुसाहिद सहित अन्य लोगों का योगदान रहा। शिविर के दौरान 45 मुस्लिम बच्चों की मुसलमानी भी की गई।
