आजादी के 75 साल बाद विकास से वंचित ग्रामीण

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

आजादी के 75 साल बाद विकास से वंचित ग्रामीण

जान हथेली पर लेकर पुलिया पार करना मजबूरी बनी


छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र मे एक गांव ऐसा भी हैं जहा ग्राम वासी प्रतिदिन काम के लिए भी बरसात के मौसम में जान हथेली पर रख के उफनती नदी पार करते है। पांढुर्णा के बेलगांव भुयारी की जहा की जनता का कनेशन वर्षा ऋतु में दुनिया से कट जाता हैं। पुलिया पर पानी होने के स्थिति में ग्रामीण पुलिया पार नहीं कर पाते और गांवों के कुछ युवक लोगो के जरूरी कार्यो के लिए अपने जीवन की परवाह करे बगैर गांव के लोगों का बाढ़ के अंदर पुलिया से पार करवाते हैं। यह नजारा देखकर आपकी रूह काप सकती है की यह लोग अपना जीवन यापन कितनी कठिन परिस्थितियों में कर रहे है।

हमने एक युवक से बात की तो पता चला वह अस्पताल जाने के लिए इतना जोखिम भरा कदम उठा रहा था और पुलिया पार कर रहा था आज तक कोई जनप्रतिनिधि उनकी मदद नहीं करता है ताकि इस पुलिया की ऊंचाई बढ़ाई जाए और बरसात के मौसम में इनका आने-जाने में परेशानी ना हो चुनाव आते ही घोषणाओं पर घोषणा होती है।

Advertisements

मगर चुनाव के बाद सब वापस ग्रामीणों के मुद्दों को भूल जाते हैं यह एक चिंता का विषय भी है की इन ग्रामीणों की जान की परवाह शासन प्रशासन करता ही नहीं है या इन्हें अनदेखा करता है तभी आज तक ऐसे गांव को जोड़ने के रास्ते पर पुलियों का निर्माण नहीं हो पा रहा है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements