Betul News : हथियार लेकर दहशत फैलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul News : हथियार लेकर दहशत फैलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार


बैतूल। विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार बैतूल जिले के थाना सारणी और मुलताई में चार आरोपियों को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

थाना सारणी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से तीन आरोपियों को धारदार छुरा के साथ गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों के नाम अमरलाल धम्मू उईके, सोनू पिता मन्नू यादव और मियान रामसिंह इरपाचे हैं। वहीं थाना मुलताई में एक आरोपी लोकेश पिता भिक्कूलाल गढ़ेकर को धारदार चाकू के साथ घूमते हुए पकड़ा गया।

चारों आरोपियों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Advertisements

इसके अलावा, यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर लगी अवैध पदनाम प्लेट और ब्लैक फिल्म पर भी कार्रवाई की जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements