पूर्व छात्र ने श्रीनगर से भेजा तिरंगा
बैतूल। सरस्वती शिशु मंदिर कालापाठा के पूर्व छात्र आज बैतूल से निकल कर देश की रक्षा के लिए श्रीनगर में तैनात है। देश भक्ति के लिए अपने जज्बातों को बनाए रखने के लिए सैनिक गोविन्द पंढरीराव सिंपीकर ने विद्यालय के लिए राष्ट्र हिताय समर्पित राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा डाक द्धारा प्रेषित किया।

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस पर विद्यालय के लेखापाल योगेश ठाकरे एवं अनूप सिंह ठाकुर ने विद्यालय प्रबंध समिति महर्षि अरविंद शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं विद्या भारती के जिला प्रतिनिधि कश्मीरीलाल बतरा, सचिव मुकेश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष शेखर सोमण,जनजाति क्षेत्र की शिक्षा के क्षेत्र प्रमुख पुरुषोत्तम जोशी,संस्था प्रमुख प्राचार्य शीला वराठे,प्रधानाचार्य विनोद कुमार दीक्षित को सौंपा। पूर्व छात्र की इस अनुकरणीय पहल की सभी ने सराहना की है।
