वास्तविक भारत पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

वास्तविक भारत पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन


बैतूल। वास्तविक भारत पार्टी के तत्वावधान में चक्कर रोड में जिला बैठक संपन्न हुई। बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस डॉ.वरद मूर्ति मिश्र के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न मद्दो पर चर्चा की गई एवं पार्टी का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष के पद पर अमरसिंह पंद्राम को, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप फुलकर, जिला प्रभारी जितेन्द्र सिंह को नियुक्त किया।

इस मौके पर डॉ.वरद मिश्रा ने पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराते हुए कहा कि विगत वर्षो में प्रदेश की प्रगति व उन्नति के लिए जो प्रयास किए जाने चाहिए थे वह नहीं हुए हैं। इसलिए आज बदलाव की आवश्यकता है। अब समय अनुभव के साथ नई सोच और युवा जोश के साथ धरातल पर कार्य करने का है। जो नवाचार के साथ प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में मजबूत बन सके।
उन्होने कहा कि वास्तविक भारत पार्टी आगामी चुनावों पर पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरेगी। बैठक का संचालन एसके जैन ने व आभार दुर्गेश यादव द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राजा ठाकुर, राहुल ठाकुर, मानसिंह, दुर्गेश यादव, करण विश्वकर्मा, अज्जु इवने आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements