Betul News : उड़नदस्ते ने पकड़ी करीब 8 किलो चांदी-15 ग्राम सोना, कागजात सही मिले तो वाहन चालक को छोड़ा गया
शाहपुर, (आशीष राठौर)। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रदेश में चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में शाहपुर ब्लॉक मुख्यालय पर एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में करीब 8.5 किलो चांदी और 45 ग्राम सोना पकड़ा गया। हालांकि, वाहन चालक के पास चांदी और सोने के खरीदारी के बिल मौजूद थे, इसलिए उसे कोई कार्रवाई नहीं की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर पुलिस ने बताया कि उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध वाहन शाहपुर की ओर आ रहा है। दस्ते ने वाहन को रोककर चेक किया तो उसमें करीब 8.5 किलो चांदी और 45 ग्राम सोना मिला जिसकी कीमत लगभग 10 लाख के करीब थी।

वाहन चालक रामकृष्ण सोनी ने पुलिस को बताया कि वह इटारसी से शाहपुर बाजार में अपनी चांदी की दुकान लगाने जा रहा था। पुलिस ने वाहन को थाना लाया और चांदी और सोने के कागजात की जांच की। जांच में चांदी के बिल सही पाए गए। एसडीओपी मयंक तिवारी ने बताया कि वाहन चालक के पास चांदी और सोने के खरीदारी के बिल मौजूद थे। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
