सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित
बैतूल। सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने एवं सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्युदर में कमी लाये जाने हेतु प्रतिवर्ष सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से आम जन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है। जिसके लिए इसी क्रम में नेशनल हाईवे क्रमांक 47 पर मिलानपुर टोल नाका पर वाहन चालको (ट्रक, बस, ऑटो, टेक्सी आदि) को यातायात जागरूकता रथ में सड़क सुरक्षा के नियम साउंड सिस्टम लगाया जाकर बताये गये एवं फ्लेक्स, बैनर डिस्प्ले किये गये।
इसी क्रम में माल वाहक वाहन चालको, सवारी वाहन चालको के लिये नेत्र एवं स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर बैतूल अमन सिंह बैस एवं पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद द्वारा नेत्र शिविर का भ्रमण किया। जाकर वाहन चालको को यातायात नियमो के पालन के साथ-साथ, समय-समय पर नेत्र परिक्षण एवं स्वास्थ परिक्षण कराये जाने हेतु जागरूक किया गया एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा स्वयं के वाहन के चालक का भी नेत्र परिक्षण कराया गया। नेत्र एवं स्वास्थ शिविर में लगभग 50 से 70 वाहन चालको के नेत्र एवं स्वास्थ का परिक्षण किया गया एवं वाहन चालको को निःशुल्क आई ड्राप एवं चश्मो को वितरण किया गया।

शिविर के दौरान थाना यातायात से सुबेदार गजेन्द्र केन, प्रधान आरक्षक संजय पंवार, आरक्षक अभिषेक वाडीवा एवं अन्य स्टाफ, बैतूल बाजार थाने का स्टाफ एवं सड़क निर्माण एजेन्सी अधिकारी इस दौरान उपस्थित रहे। नेत्र शिविर आयोजन के पश्चात यातायात पुलिस बैतूल द्वारा हाईवे सड़क पर रॉग साईड वाहन चलाने वालो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
