विश्व मलेरिया दिवस पर आयोजित बैठक में बताएं मलेरिया के लक्षण बचाव के उपाय

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

विश्व मलेरिया दिवस पर आयोजित बैठक में बताएं मलेरिया के लक्षण बचाव के उपाय


शाहपुर, (आशीष राठौर)।। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर मे 25 अप्रेल ” विश्व मलेरिया दिवस ” के अवसर पर बैठक मे जिले से आये जिला मलेरिया अधिकारी जीतेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा मलेरिया के लक्षण बचाव के उपाय एवं ग्राम मे की जाने वाली गतिविधि के विषय मे जानकारी ली एवं दिशा निर्देश दिए। साथ ही खण्ड चिकित्सा अधिकारी शिव कुमार रघुवंशी ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को नियमित घर घर भृमण कर बुखार मरीज खोजकर ग्राम स्तर पर ही मरीज की जाँच एवं इलाज निशुल्क हैं का लाभ ग्रामीणों को अविलम्ब देने हेतु निर्देशित किया।

प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। मलेरिया संक्रमक बीमारी है जो मच्छरों के काटने से फैलती है। मलेरिया रोग का समय पर उपचार न हो तो व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर से मलेरिया निरीक्षक सुबोध गढ़वाल द्वारा बताया गया की सभी ग्रामो मे आशा कार्यकर्त्ता द्यायरा उप स्वास्थ्य केन्द्रो पर सिस्टर दयारा समस्त शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में मलेरिया की जाँच एवं उपचार निःशुल्क किया जाता है।

बुखार आने पर आशा से या अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर मलेरिया की निःशुल्क जांच कराएं मलेरिया पॉजिटिव होने पर पूर्ण इलाज ले दवा आधे समय पश्चात बंद नही करें ग्राम झोलाछाप से इलाज नही करवाये एवं अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दे मटके टंकी कूलर टायर इत्यादि मे मच्छर के लार्वा को साप्ताहिक खाली करें टंकी इत्यादि को ढककर रखे। सोते समय मच्छरदानी लगाएं।

मच्छर से बचाव के लिए घर के खिड़की दरवाजो पर मच्छर रोधी जाली लगवाने एवं मच्छरों से बचने के लिये पूरी बांह के कपड़े पहनने की सलाह दी गईं

ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर बलदेव नागले ने बताया कार्यकर्त्ताओ के माध्यम से नियमित घर घर भ्रमण कर ग्रामीणों को सलाह दी जा रही है इस वर्ष और विगत वर्षो मे स्वास्थ्य विभाग द्यायरा कीटनाशी मच्छरदानी वितरण किया गया है।

Advertisements

शाहपुर ब्लाक की जनता से आग्रह है की मच्छरदानी लगाकर सोये बुखार आने पर एवं चैत मजदूरी प्रवास वापस आने पर मलेरिया की जाँच समय पर करवाये और इस वर्ष की मलेरिया थीम को पुरा करने मे सहयोग प्रदान करें मच्छर दानी को बार बार नही धोये धुप से बचाकर रखे किसी को उपहार मे या पैसे से नही दे शाम के समय नीम का धुआँ करें मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर बचाव करें।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements