ब्लाक यूथ कांग्रेस की कार्यकारणी का विस्तार
नवीन पदाधिकारियों को मिली शुभकामनाएं और जिम्मेदारी
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। यूथ कांग्रेस में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी कांग्रेस के द्वारा जारी की गई है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं सांसद नकुल नाथ एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एकलव्य आहाके जामई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमरदीप राय एवं सभी वरिष्ठ जन की अनुशंसा पर ब्लॉक अध्यक्ष युवक कांग्रेस वेद प्रकाश शर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष रघुनंदन यदुवंशी ने अपने ब्लॉक की कार्यकारिणी की घोषणा की।

जिसमें नगर अध्यक्ष जामई इरशाद खान, पालाचौरई नगर अध्यक्ष अंसार खान, जामई नगर उपाध्यक्ष राज उईके, नगर कार्यकारी अध्यक्ष चंचलेस बरखाने, एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, रिजवान खान, अरुण यूनाती, सुजीत कुमरे, अरबाज खान, (प्रभारी युवा कांग्रेस दतला) क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपाल धुर्वे, राजेश धुर्वे, भारत यदुवंशी, कैलाश विश्वकर्मा, नोखेलाल साहू, महामंत्री रूपेश कुमरे बंटी, आमिर खान, विकास डेहरिया, राजा यदुवंशी, प्रकाश यादव, शकील खान, अमित दुर्गे, सचिव दुर्गेश धुर्वे, सुनील उईके, सुरेंद्र बारासिया, राकेश बारासिया, सह सचिव सतीश कुमरे, मुनेश धुर्वे, आशीष बमने, सोहेल खान ग्राम अध्यक्ष युवा कांग्रेस दातला ,इन सभी यूथ की नियुक्ति पर वासिम खान ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाईयां दी।
