Exit Poll 2023 Live : कौन जीतेगा ‘ मप्र की सत्ता का सेमीफाइनल’? एग्जिट पोल जता रहे कुछ ऐसा अनुमान
भोपाल। Exit Poll 2023 Live : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। चुनाव में इस बार रिकार्ड 77.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर सर्वे एजेंसियां अपने एग्जिट पोल जारी कर रही हैं। इन एग्जिट पोल के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।

- एबीपी सीवोटर के एग्जिट पोल के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा को 100 से 130 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 111 व अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं।
- टीवी9 भारतवर्ष पोलस्ट्रेट के एक्जिट पोल के अनुसार, मप्र में दोनों मुख्य दलों के बीच कांटे की टक्कर है। अनुमान है कि यहां बीजेपी को 106-116 और कांग्रेस को 111-121 सीटें मिल रही हैं।
- एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50 सीटें और भाजपा को 36-46 सीटें और अन्य दलों 1 से 5 सीटें मिलती नज़र आ रही हैं।
- इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, मध्य प्रदेश में बीजेपी को 106-116 सीटें एवं कांग्रेस को 111-121 सीटें एवं अन्य दलों को 6 सीटें मिलने का अनुमान है।
- जन की बात एजेंसी के सर्वे के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है। इनके सर्वे में बीजेपी को 100-123 सीटें, जबकि 102-125 सीटें मिलने का अनुमान है।
- रिपब्लिक टीवी के सर्वे में बीजेपी को 118-130 सीटें, जबकि कांग्रेस को 97-107 सीटें मिल सकती है।
- टीवी 9 के सर्वे में बीजेपी को 106-116 सीटें, जबकि कांग्रेस को 111-121 सीटें मिल सकती हैं।
इन एग्जिट पोल के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिल सकता है, लेकिन कांग्रेस भी सरकार बनाने की स्थिति में है। हालांकि, अंतिम फैसला मतगणना के बाद ही होगा।

- यह भी पढ़ें – Personal Loan Offer : पर्सनल लोन के मुकाबले सस्ता भी है और क्रेडिट स्कोर का भी झंझट नहीं, कमाल का हैं ये लोन
ज्ञात हो की मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा, आम आदमी पार्टी (AAP), बसपा, और अन्य छोटे दल भी चुनाव लड़ रहे हैं। इन दलों को कुछ सीटें मिल सकती हैं।
