धूमधाम से मनाया प्रवेश उत्सव, बच्चों का किया सम्मान

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

धूमधाम से मनाया प्रवेश उत्सव, बच्चों का किया सम्मान


बैतूल। सरकार के निर्देशानुसार स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को गौठाना स्कूल में त्यागी व नवीन नामांकित बच्चों का स्कूल पहुंचने ने शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों व शिक्षकों ने आरती उतारकर, तिलक लगाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।

इस मौके पर शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सरिता तुमड़ाम व शाला प्रभारी शिक्षक मदनलाल डढोरे ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में शाला में दिलचस्पी के साथ उत्साह और उमंग का संचार होता है। उन्होने बच्चों से शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा रहता है। भविष्य में किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए शिक्षा अतिआवश्यक है। उन्होने पालकगणों से विशेष अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजे जिससे वे भविष्य के बेहतर नागरिक बने।

Advertisements

इस अवसर पर जयश्री मेश्राम, श्वेता निरापुरे, तनवीर खान, मंगला साबले, मदनलाल डढोरे, मोनिका वर्मा, शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements