Chhindwara Samachar : समस्त रोजगार सहायक अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर सांसद ओर विधायकों को सौपेंगे ज्ञापन
छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। ग्राम रोजगार सहायक संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रोशन सिंह परमार के आह्वान एवं संगठन के प्रदेश संयोजक राज नारायण सिंह के निर्देशन मे छिंदवाड़ा जिले के अध्यक्ष मुरारी यदुवंशी के नेतृत्व में जिले के सभी रोजगार सहायक अपने अपने जिले के सांसद एवं क्षेत्रीय विधायक को सीएम के नाम 1 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौपेंगे।
जिला अध्यक्ष मुरारी यदुवंशी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया की मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के द्वारा भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में दिनांक 28/6/2023 को मध्य प्रदेश के सभी ग्राम रोजगार सहायकों की महापंचायत बुलाई गई थी।

जिसमे उनके द्वारा जल्द ही प्रदेश के समस्त रोजगार सहायकों को सहायक पंचायत सचिव बनाये जाने साथ ही पंचायत सचिवों के समान सेवा नीति सेवा शर्ते बनाकर समस्त सुविधाऐ दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन लगभग 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी हमारी मांग पूरी नहीं हुई है इसी लिए हम सभी जिले के रोजगार सहायक अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर आगामी 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच क्षेत्रीय विधायकों मांगपत्र सौपा जाएगा।
