eAadhaar डाउनलोड कर रहे हैं तो जान लें, इस खास पासवर्ड से ही खुलेगी फाइल
यूआईडीएआई अपने यजूर्स को आधार कार्ड की कॉपी डाउनलोड करनेयूआईडीएआई अपने यजूर्स को आधार कार्ड की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा देता है और यह भी उतनी हा मान्य होती है जितना की आपका आधार कार्ड।
अगर आपके पास आधार कार्ड खो गया है और नया बनकर आने में देरी है तो आप इस ई-आधार कार्ड की मदद से अपना काम कर सकते हैं। इसे UIDAI की साइट https://uidai.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
जानिए कैसे करे डाउनलोड और यूज
– इसे डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले https://uidai.gov.in पर माय आधार सेक्शन में जाकर Download Aadhaar पर क्लिक करें।
– यहां क्लिक करते ही आप https://eaadhaar.uidai.gov.in/ पर पहुंच जाएंगे।
– यहां आपको अपना आधार नंबर, इनरॉलमेंट नंबरया वर्चुअल आईडी जो भी वो डालना होगा।
– पूरी जानकारी देने के बाद आपसे OTP रिक्वेस्ट भेजने को कहा जाएगा। यह ओटीपी आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ही आएगा।
– ओटीपी को वहां दिए बॉक्स में डालें और फिर Varify and Download Aadhaar पर क्लिक करें।
– ऐसा करते ही आपके आधार कार्ड की कॉपी डाउनलोड हो जाएगी।
जरूरी होता है खास पासवर्ड
यह एक पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड होने वाला डॉक्यूमेंट है जिसे खास पासवर्ड से ही खोला जा सकता है। यह खास पासवर्ड असल में आधार कार्ड धारक के नाम और जन्म तारीख से मिलकर बना होता है। इसमें 4 अक्षर नाम के और जन्म का साल होता है।

अगर किसी का नाम तीन अक्षर का है तो तीन अक्षर और बचे हुए जन्म के साल होते हैं। मसलन अगर आपका नाम राजेश है और जन्म का साल 1975 है तो आपका पासवर्ड होगा RAJE1975 इसी तरह तीन अक्षर का नाम है तो RIA1983 पासवर्ड होगा।
