Advertisements
शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हिया में एक नशेडी पति ने शराब के लिए पत्नी से रुपए मांगे पत्नी योगिता धुर्वे ने नही दिए तो गुस्से में आगबबूला होकर फावड़ा से पत्नी के सिर पर दे मारा। पुलिस के अनुसार रक्तरंजित बेहोशी की अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव लाया गया। जहां से चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने महिला के परिजन की शिकायत पर आरोपी पति के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध कर हिरासत में लिया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी एएसआई मनीष बडोनिया पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।
Advertisements
Advertisements
