रैली निकालकर चलाया नशामुक्ति अभियान
बैतूल। जेएच कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवकों द्वारा रैली निकालकर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। अभियान प्राचार्य डॉ.राकेश तिवारी के निर्देशन में जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू, डॉ.शीतल खरे की उपस्थिति में महाविद्यालय से रैली प्रारंभ कर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुन: कॉलेज में संपन्न हुई।

रैली में स्वयंसेवकों ने नशामुक्ति पर नारे लगाए और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन नागले, हिमांशु पाटिल, अक्षय मालवीय, अभय वामनकर, आयुष घिड़ोड़े, ऋित्वक पारिसे, रंजीत कास्दे, सुरभि जैन, अंजली नागोरे, कल्पना, कंचन बिजोड़े आदि का सराहनीय योगदान रहा।
