Chhindwara Samachar : पुलिस की पकड़ में आये मादक पदार्थ गांजा तस्कर
छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। पुलिस मुख्यालय भोपाल (म.प्र.) व्दारा एवं जिला छिंदवाडा में मनीष खत्री पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय जुन्नारदेव राजेश बंजारे के मार्गदर्शन में जिला छिंदवाडा में चलाये जा रहे आपरेशन प्रहार के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के विक्रय करने व परिवहन में संलिप्त अपराधियों के विरूध्द कठोर कार्यवाही करने हेतु दिशानिर्देशन में दिनांक 29/10/2024 को थाना प्रभारी जुन्नारदेव राकेश बघेल एवं जुन्नारदेव पुलिस टीम के अथक प्रयास से आरोपी उर्मिला धुर्वे थाना जुन्नारदेव जिला छिंदवाडा (म.प्र.) को एक बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा 4. 958 kg. (4 किलो 958 ग्राम) सहित पकडकर उक्त आरोपी उर्मिला धुर्वे के विरूध्द अपराध क्रमांक 388/2024 धारा 8/20 (B) N.D.P.S. एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी जुन्नारदेव को विश्वशनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला उम्र करीब 40-45 साल की दातला जुन्नारदेव में डारेक्टर बंगला (WCL) के सामने ग्राउंड में रेलवे पटरी के पास अवैध गांजा बैग में लिये हुये सुबह ही किसी ग्राहक को बेचने वाली है।
उक्त इस सूचना से थाना प्रभारी जुन्नारदेव राकेश बघेल के व्दारा वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराकर कार्यवाही हेतु दिशानिर्देश प्राप्त किये गये एवं थाना जुन्नारदेव पुलिस टीम के व्दारा मौके पर जाकर N.D.P.S. एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये आरोपी उर्मिला धुर्वे को उसके एक बैग में पांच पैकेट जिनके अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा 4. 958 kg. कीमती करीब 1,00,000/- रूपये (एक लाख रुपए कब्जे में रखे हुये पकडा गया एवं कार्यवाही कर आरोपी उर्मिला धुर्वे के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर आरोपी उर्मिला धुर्वे को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया। मामले में अवैध मादक पदार्थ गांजा को कहां से लाया गया एवं किसे विक्रय किया जाना था इस संबंध में कार्यवाही की जा रही है।
मामले में गिरफ्तार आरोपी उर्मिला धुर्वे निवासी दातला जुन्नारदेव आरोपी का आपराधिक रिकार्ड थाना जुन्नारदेव (छिंदवाडा) में अपराध क्र. 571/2017 धारा – 363,372 भा.द.वि. (2) थाना कोतवाली (छिंदवाडा) में अप. क्र. 42/2023 धारा 8/20 N.D.P.S. Act. मामले में जप्त मादक पदार्थ गांजा एक लाल रंग की बैग में पांच पैकटों के अंदर रखे हुये मादक पदार्थ गांजा की कुल मात्रा 4. 958 kg. (4 किलो 958 ग्राम), कीमती लगभग 1,00,000/-रूपये (एक लाख रुपए) कार्यवाही की गई।

इस मामले में पुलिस टीम की निरीक्षक राकेश बघेल थाना प्रभारी जुन्नारदेव, उप निरीक्षक संजय सोनवानी, उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, उप निरीक्षक पूनम उईके, उप निरीक्षक मिथुन ओसारी, प्र.आर. 985 संदीप चौरसिया, आर. 794 निलेश पाल, आर. 893 योगेश जंगले, आर. 602 अमित सिडाम, आर. 630 लखन धुर्वे, म.आर. 919 निधि बघेल, आर. 239 कपूरचंद पंद्रे, आर.559 रामअवतार तिवारी, आर. 1103 संतोष धुर्वे, आर. 553 योगेश रघुवंशी साइबर सेल से प्र.आर.811 नितिन रघुवंशी, आर. 542 आदित्य रघुवंशी की कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाड़ा के द्वारा उक्त पुलिस टीम को उचित ईनाम से पुरूष्कृत किया जायेगा।
