Driving Licence online Renew: घर बैठे रिन्यू करें ड्राइविंग लाइसेंस, जानें तरीका

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

अगर आपको भी अपने ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू कराने की जरूरत है तो आपको एक्सपायरी डेट से पहले नया DL बनवाना होगा। ड्राइविंग के वक्त जरूरी है कि आपके पास एक वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस हो। आज हम आपको बताएंगे कि Driving Licence रिन्यू कराने के लिए आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

Driving License रिन्यू कराने के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. उस ऑरिजिनल ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी जो एक्सपायर होने वाला है।
  2. फॉर्म 1A के साथ सबमिट करने के लिए एक मेडिकल सर्टिफिकेट, अगर ड्राइवर की उम्र 40 साल से ज्यादा है।
  3. दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ
  4. अड्रेस और ऐज प्रूफ डॉक्यूमेंट की कॉपी
  5. ऐप्लिकेशन की फीस-200 रुपये

जानें ऑनलाइन घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करने का तरीका:

सबसे पहले परिवहन सेवा की ऑफिशल वेबसाइट https://parivahan.gov.in/parivahan/ पर जाएं। यहां ‘Online Services’ में दिख रहे यहां ‘Driving Licence Related Services’ विकल्प पर क्लिक करें।

अब उस राज्य को सिलेक्ट करें जहां से आपने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया हुआ है।

इसके बाद Driving Licence Services ऑप्शन में से ‘Apply for DL Renewal’ को सिलेक्ट करें

अब यहां दिख रहे दिशा-निर्देशों को सबमिशन से पहले ध्यान से पढ़ लें

आवेदक की पूरी जानकारी एंटर करें

पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करें

‘Acknowledgement Page’ पर ऐप्लिकेशन ID दिख जाएगी। इसके साथ ही आवेदक को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पूरी जानकारी के साथ एक SMS भी मिल जाएगा।

यह बात जरूर जानें

वाहन मालिक के पास ऐक्सीडेंट के दौरान इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। एक्सपायर हो चुके ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ड्राइविंग के दौरान होने वाले किसी भी नुकसान की भरपाई इंश्योरेंस कंपनी नहीं करती।

ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने के एक महीने बाद तक भी वैलिड रहता है। हालांकि, इसके बाद भी पेनल्टी फीस के साथ लाइसेंस को रिन्यू कराया जा सकता है।

Advertisements

बता दें कि अगर किसी ड्राइवर का लाइसेंस एक्सपायर हुए 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं तो वह रिन्यू नहीं होगा और उसे नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करना पड़ेगा।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements