बोर धंसने से पेयजल का संकट उत्पन्न
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। ग्राम पंचायत उमराडी के देशावाड़ी में इन दिनों भीषण जल संकट की स्थिति बनी हुई है। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने का लक्ष्य पीएचई द्वारा रखा गया था। बोर खनन किया गया लेकिन वह भूगर्भ में धंस गया। जिसके चलते अब लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा ग्रामीण जन बैलगाड़ी से लगभग 5 किलोमीटर छाबड़ा ओर बिलावर कला से जाकर पानी लाने पर मजबूर है। लेकिन इस समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है।

जिसके कारण आज ग्रामीण जनों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर बोर दुरुस्त कर पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेन्द्र निगम को ज्ञापन प्रस्तुत किया। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीएचई एसडीओ को इस सम्बन्ध में अवगत कराया और शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
