डीएम और एसपी ने किया स्टांग रुम का निरीक्षण
ग्रामीणों की समस्या सुनकर निराकरण के लिए निर्देश दिए
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। कलेक्टर मनोज पुष्प और पुलिस कप्तान विनायक वर्मा ने कन्या शिक्षा परिसर में को स्ट्रांग रूम बनाए जाने हेतु निरीक्षण किया और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी को स्ट्रांग रूम बनाने एवं खुले स्थान पर बेरीकेट्स लगाकर सुरक्षित करने व पार्किंग व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए इसके बाद तहसील कार्यालय में मास्टर ट्रेनर्स से जानकारी ली और 1-40 के सेक्टर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। कलेक्टर मनोज पुष्प और पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने जनपद सभा कक्ष में विकासखंड के अधिकारियों से समीक्षा बैठक ली। आसपास के क्षेत्रों से आये ग्राम वासियों ने कलेक्टर ओर एसपी से भेंट कर अपनी समस्या बताई जिसे स्थानीय अधिकारियों को निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

इस बैठक में एसडीएम नेहा सोनी, एसडीओपी केके अवस्थी,तहसीलदार कुनाल राऊत, नायब तहसीलदार प्रीति पटेल,राजीव नेमा, खाद्य अधिकारी राघवेंद्र लिल्हारे, जनपद सीईओ रश्मि चौहान,ब्लाक मेडिकल ऑफिसर रविंद्र बाथम, खंड पंचायत अधिकारी डीएस भलावी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुरेन्द्र उईके,बीआरसी सोनिया सराठी, अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।
