Advertisements
जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 22 जून को
बैतूल। जल निगम मर्यादित भोपाल के सहयोग से जल जीवन मिशन अंतर्गत बैतूल जिले के 214 ग्रामों में संचालित प्रचार प्रसार एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम अंतर्गत माननीय जिलाधीश के आदेशानुसार 22 जून को जिला पंचायत बैतूल सभा कक्ष में सुबह 11 बजे से 1 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
Advertisements

इस कार्यशाला में जिले के समस्त विभागो के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। ताकि परियोजना अंतर्गत सभी विभागों की भूमिका का निर्धारण कर परियोजना को सफल बनाने में सहयोग लिया जा सके। इस कार्यशाला का आयोजन क्रियान्वयन सहायक संस्था (आईएसए) ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा किया जायेगा।
Advertisements
Advertisements
