जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन
छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल जुन्नारदेव में किया गया था इस शतरंज प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के 125 शतरंज खिलाड़ियों ने अंडर 9,11,13,15, 17,19 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिका ने भाग लिया।
सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि तरुण उपाध्याय, विद्यालय के डायरेक्टर निखलेश उपाध्याय, अंकित द्विवेदी, एडमिनिस्ट्रेटर अखिलेन्द्र सिंह, प्राचार्या नमिता तिवारी द्वारा मेडल प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के पीटीआई योगेश रूखमांगद ने बताया कि यह जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता जिला संघ के आदेशानुसार विद्यालय प्रांगण में आयोजित की गई थी यहां पर विजेता उपविजेता एवं उच्च स्कोर लाने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में जिला संघ के देवांश साहू,अमन साहू, ज्ञान सागर स्पोर्ट्स कोच ऑलविन लाल,राजकुमार महोरे,मनीष तिवारी,श्रंखला,अंकित सोलंकी हेमा कहार एवं विभिन्न शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
