विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
जिले के डॉक्टर एक दिवसीय शिविर में देंगे सेवाएं
मरीजों को मिलेंगी मुफ्त दवाईयां
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 12 दिन गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आदिवासी अंचल के 97 ग्राम पंचायत ओर 271 गांवो के आमजन इस शिविर में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा सकते है। जनता को स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सीय परामर्श निशुल्क दिया जाएगा।

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रविंद्र बाथम ने जानकारी देते हुए बताया इस कार्यक्रम में जिले के चिकित्सक सेवाएं देंगे एक दिवसीय शिविर में विभिन्न प्रकार की जांच ओर दवाईयां वितरण की जाएगी।आसपास दूर दराज के ग्रामीण अंचलों की जनता से अपील की गई है। कि अधिक से अधिक संख्या में खंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर लाभ उठावें।
