जिला प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला
छिंदवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान चुनाव आयोग ने जैसे ही निर्वाचन कार्यक्रम कर आदर्श आचार संहिता लागू की। दोपहर बाद शासकीय कार्यालयों ओर सार्वजनिक स्थानों से राजनैतिक दलों के पोस्टर बैनर होर्डिंग हटाएं और सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही शुरू की।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आज जिला प्रशासन के द्वारा छिंदवाड़ा से जुन्नारदेव तक फ्लैग मार्च निकाला। इलाकों में सायरन बजाती हुई जब प्रशासनिक गाड़ियां निकली तो लोग हक्के-बक्के रह गए।

50-60 वाहनों के काफिले में जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प, एसपी विनायक वर्मा, एएसपी अवधेश प्रताप सिंह, एडीएम खेमचंद बोपचे, एसडीएम सुश्री नेहा सोनी, पुष्पेन्द्र निगम, एसडीओपी केके अवस्थी, जितेंद्र सिंह, तहसीलदार, सीईओ वज्र वाहन के साथ छिंदवाड़ा परासिया, उमरेठ, चांदामेटा, बड़कुही, अंबाडा, डुंगरिया, जुन्नारदेव, दमुआ, नवेगांव पुलिस बल शामिल था।
