शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय की 50 गरीब जरूरतमंद बच्चियों को स्वेटर का वितरण

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय की 50 गरीब जरूरतमंद बच्चियों को स्वेटर का वितरण


घोड़ाडोंगरी, (विशाल घोड़की)। नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़ाडोंगरी की 50 गरीब जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर प्रदान की। जिनमे 20 स्वेटर शाला के निर्धन निधि कोष से, 12 स्वेटर सिग्मा इंटरप्राइजेज आलोक खंडेलवाल बैतूल के सहयोग से एवं 18 स्वेटर स्कूल स्टाफ द्वारा सामूहिक रूप से ऐसी कुल 50 जरूरतमंद छात्राओं को बुधवार वितरण किया गया। स्वेटर पाकर सभी छात्राओ के चेहरे पर अलग ही मुस्कान दिखी। गौरतलब हो कि प्राचार्य विवेक तिवारी व उनके स्टाफ द्वारा सभी छात्राओं को बेहतर शिक्षण कार्य के साथ स्कूल में आए दिन इस तरह का अनूठा प्रयास किया जाता है।

Advertisements

कन्या स्कूल के इस तरह के नवाचार को लेकर बीईओ एच. एस. रघुवंशी ने कहा कि नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विवेक तिवारी एवं स्टाफ द्वारा छात्राओं में शिक्षण कार्य के साथ-साथ खेलकूद गतिविधि, एनसीसी, सिलाई- कढ़ाई, ब्यूटी बेल्नेश के साथ साथ आज गरीब जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर प्रदान करना अपने आप में एक बहुत अच्छा प्रयास है। मैं प्राचार्य एवं उनके स्टाफ को बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements