पिता की पुण्यतिथि पर अपना वृद्धाश्रम में बुजूर्गो को बाँटे फल
सारनी। जहाँ अधिकतर लोग जन्मदिन हो या पुण्यतिथि पर बडे स्तर पर कार्यक्रम करके अपना लाखो रूपया बर्बाद कर देते है जिसका कोई मतलब नहीं होता। ऐसा कार्यक्रम सिर्फ दिखावा मात्र होता है। परंतु कुछ ऐसे लोग भी होते है जो जन्मदिन हो या किसी की पुण्यतिथि पर वे गरीबो या बुजूर्गो के साथ मनाते है। जो लोगो के लिए सबक और मिशाल साबित होती है। ऐसी मिशाल इंदिरा नगर पाथाखेडा में रहने वाले कैलाश पाटील ने पेश की है। उन्होने अपने पिता स्व. आनंराव पाटील की छठवी पुण्यतिथि पर घर में पूजा अर्चना के बाद पत्नी ज्योति पाटील और परिवार के साथ छतरपुर खदान रोड पर स्थित अपना वृद्धाश्रम में पहुँचकर वहाँ निवासरत बुजूर्गो को फल वितरीत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

वहीं ज्योति-कैलाश पाटील का कहना है कि हमे अपने क्षमतानुसार असहाय लोगो, बडे बुजूर्गो की हरसंभव मदद और सेवा करना ही मेरे पिताजी को सच्ची श्रृद्धांजली देना है। इस अवसर पर इंदिरा चौकीकर, अंकिता नागेश चौकीकर, अतुल साबले सहित पाटील परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
