पूर्व विधायक से की चर्चा, आगामी विषय को लेकर मंत्रणा
परासिया, (दुर्गेश डेहरिया)। पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया के निज निवास पर पूर्व प्रत्याशी पूर्व प्रत्याशी उत्तम ठाकुर और आशीष ठाकुर पहुंचे और सभी ने साथ भोजन किया,आगामी विषय को लेकर विसतृत चर्चा की गई। मध्य प्रदेश में भाजपा की तीसरी सूची आने के बाद पार्टी में बगावत के सुर उठ चुके है।

टिकट पाने की चाह रखने वाले और वर्षों से क्षेत्र में लोगों से सतत सम्पर्क कर गहरी पैठ रखने वाले प्रत्याशी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जन समस्या पर मुखर होकर निदान करने मे आगे बढ़कर क्षेत्र की अंतिम सीमा पर बैठे व्यक्ति से जुड़कर कार्य निष्ठावान उम्मीदवारों को इस बार पार्टी ने नजरांदाज किया है। जिसका नतीजा आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है। जमीनी पकड़ रखने वाले उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिए जाने के चलते उनके समर्थक पार्टी से अपना त्यागपत्र लगातार सौंप रहे हैं कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी खुलकर सामने आने लगी है।
