Betul Samachar : 29 ग्राम पंचायतों के सचिव-रोजगार सहायक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Samachar : 29 ग्राम पंचायतों के सचिव-रोजगार सहायक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही

2 सचिवों को सेवा से किया पृथक, 18 की वेतन वृद्धि रोकी एवं 7 रोजग़ार सहायकों का एक माह वेतन रोका


बैतूल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन द्वारा लगभग एक माह पूर्व जिले के 29 ग्राम पंचायतों के सचिव-रोजगार सहायक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई थी। यह ऐसी पंचायतें थी, जो योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में लगातार तीन महीनों मई, जून एवं जुलाई 2024 की जारी रैंकिंग में अपनी-अपनी जनपद पंचायतों में बॉटम 5 पंचायतों में रही। सभी संबंधित सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को सुनवाई का युक्तियुक्त अवसर प्रदाय किया गया। सुनवाई उपरांत आठनेर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पांढुर्ना सचिव वामनराव धोटे एवं भीमपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत चिखली सचिव मंगलसिंह सलामे अपने कार्य के प्रति गंभीर अनुशासनहीनता का आचरण प्रदर्शित करने कारण सेवा से पृथक किया गया है।

18 सचिवों की एक-एक वेतन वृद्धि रोकी

सीईओ जैन ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने के कारण 18 ग्राम पंचायत सचिवों के विरुद्ध उनकी एक-एक वेतन वृद्धि रोकी गई है। यह कार्यवाही जनपद आमला के इटावा, जनपद बैतूल के सोहागपुर एवं बारव्ही, जनपद भैंसदेही के खामला एवं कोथल कुंड, जनपद आठनेर के अंधेर बावड़ी, जनपद भीमपुर के चूनालोहमा, पलासपानी एवं दामजीपुरा, जनपद मुलताई के दुनावा, जनपद प्रभात पट्टन के पचधार,  जनपद चिचोली के चुनागोसाई, जनपद घोड़ाडोंगरी के पाडर, हीरापुर एवं जुवाड़ी एवं जनपद शाहपुर के काजली, सेहरा एवं चिखली रैयत ग्राम पंचायत के सचिव के विरुद्ध की गई।

7 रोजगार सहायकों का एक माह का वेतन रोका

इसी प्रकार 7 ग्राम पंचायत रोजगार सहायकों का एक माह का वेतन रोका गया। यह कार्यवाही जनपद आठनेर के पांढुर्णा; जनपद भैंसदेही के खामला एवं कोथलकुंड; जनपद भीमपुर के चिखली एवं पलासपानी; जनपद मुलताई के दुनावा; एवं जनपद शाहपुर के सेहरा ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक के विरुद्ध की गई। इसी तरह 9 सचिव एवं 13 रोजगार सहायक के जवाब से आंशिक रूप से सहमत होते हुए उनके विरुद्ध लघु शास्ति अधिरोपित कर परिनिंदा जारी की गई।

छात्रवृत्ति दस्तावेज निर्माण, अद्यतन हेतु विशेष कैंप प्रारंभ

बैतूल। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कक्षा 1 से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के दस्तावेज निर्माण एवं अद्यतन हेतु विशेष कैंप 3 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ है। जनजातीय कार्य विभाग सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले के समस्त 6 आदिवासी विकासखंडों में आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, आधार आधारित बैंक खाता निर्माण व ई-केवाईसी किए जाने एवं दस्तावेजों में सुधार किए जाने हेतु संबंधित विकास खंडों के संकुल स्तर पर विशेष अभियान 3 अक्टूबर 2024 से 11 अक्टूबर 2024 के मध्य संचालित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत एमपी ऑनलाइन ऑपरेटरर्स की उपस्थित में संकुल स्तर पर निर्धारित दिवसों में दस्तावेजों का निर्माण एवं अद्यतनीकरण की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने समस्त पालकों, विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपना मोबाइल नंबर सहित दस्तावेज लेकर कैंप स्थल पर पहुंचे तथा दस्तावेज का निर्माण, अद्यतनीकरण कराएं, ताकि छात्रवृत्ति संबंधी कार्यों में असुविधा न हो।

टीबी मुक्त 137 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

बैतूल। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत बैतूल जिले के 137 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की गई है। बुधवार को जयवंती हॉक्सर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री महेश राठौर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री आनंद प्रजापति, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अक्षत जैन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रविकांत उईके द्वारा पंचायतों के सरपंच, सचिवों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बैतूल, आमला एवं आठनेर की पंचायतें

पुरस्कृत पंचायतों में आमला विकासखंड की 13 पंचायतें बोरीखुर्द, इटावा, जमदेही कला, जमदेही खुर्द, कन्नोजिया, लादी, मालेगांव, नांदपुर, नरेरा, रंभा खेड़ी, रमली, ससुंद्रा, तरोड़ा बुजुर्ग तथा विकासखंड आठनेर की 13 पंचायत अंबाड़ा, बाकुड़, बरखेड़ा, धमोरी, धायवानी, गारगुड़ रैयत, मोरूढ़ाना, पांढुर्ना, सातकुण्ड रैयत, सूकी, टेमनी, वंडली, एनखेड़ा, विकाखंड बैतूल की 18 पंचायत अमदर, बाजपुर, बारव्ही, भयावाड़ी, बोदि जूनावानी, बोरीकास, चहरवन, दनोरा, डहरगांव, देवगांव, डोंडवाड़ा, गुड़ी, जावरा, खांडला, खेड़ी, माथनी, मिलानपुर, तहावाड़ी शामिल है।

भैंसदेही, भीमपुर तथा चिचोली की पंचायतें

इसी तरह भैंसदेही विकासखंड की 23 पंचायत बासनेर खुर्द, बोरगांव, बोथिया, चिलकापुर, धामनगांव, धार, गडऱाझिरी, गोरेगांव, घुंघरी, झल्लार, केरपानी, खोमई, कोड़ी, कुकरू, मच्छी, मालेगांव, नवापुर, पारदी, पीपलनाकला, रामघाटी, राक्सी, सिवनी, विजयग्राम, भीमपुर विकासखंड की 12 पंचायत आदर्श धनोरा, बेला, भांडवा, झाकस, काबरा, कुटंगा, महदपुर जावरा, पलासपानी, पल्सया, पातरी, सिमरोई, सिंगार चावड़ी, चिचोली विकाखंड की 5 पंचायत विगबा, बोदरैयत, चूना हजूरी, हरावज़ड़ी, कटकुही शामिल है।

Advertisements

घोड़ाडोंगरी, मुलताई तथा शामिल की पंचायतें

घोड़ाडोंगरी विकासखंड की 13 पंचायत आमाडोह, बादलपुर, भोगईखापा, चिखली आमढ़ाना, धड़ेस, गोपीनाथपुर, जाकली, खदाड़ा, खैरवानी, कोलगांव, नूतनडंगा, पचमा, रामपुर भतोड़ी, शक्तिगढ़, विकासखंड मुलताई की 13 भैंसादंड, चिखलीकला, डहुआ, जौलखेड़ा, जूनापानी, कपासिया, लेदागोंदी, नयावाड़ी, सावड़ी, सांईखेड़ा, सिपावा, टेमझिरी ए, बी तथा प्रभातपट्टन विकासखंड की 12 पंचायत आष्टा, बेहरगांव, चिचंड़ा, धतोरा, धावला, हिरड़ी, मोरंड, नादकुंडी, रगडग़ांव, राय आमला, शेरगढ़, ताईखेड़ा, शाहपुर विकासखंड की 14 पंचायत बाना बेहड़ा, बंजारीडाल, भयावाड़ी, बीजादेही, डोडरामहू, गुवाड़ी, हांडीपानी, कछार, काटावाड़ी, मुधा, रायपुर, रामपुरमाल, सातलदेही, टांगनामाल शामिल है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements