सौगात तो दी नहीं, पुरानी ट्रेनें भी छीन ली

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

सौगात तो दी नहीं, पुरानी ट्रेनें भी छीन ली


बैतूल। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मप्र कांग्रेस कमेटी के द्वारा रेल प्रबंधक मध्यरेल नगपुर के नाम से स्टेशन रेल प्रबंधक श्री पंवार के नाम से ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश भाटिया और जिला अध्यक्ष श्यामलाल खातरकर ने बताया कि कोरोना से पूर्व में दादा धाम एक्सप्रेस नियमित चलती थी। जिसमें बैतूल के मरीजों को नागपुर आने-जाने की अच्छी सुविधा थी। साथ ही श्रद्धालु खंडवा (दादाजी दरबार) सुगमता से पहुंच पाते थे।

इस टे्रन को जनहित में पुन: प्रारंभ किया जाए। प्रदेश महामंत्री प्रवीण तिवारी और धीरू शर्मा ने कहा कि मेमो टे्रन नागपुर से चलकर आमला तक ही आती है। जिसके कारण नागपुर से बैतूल वापस आने वाले यात्रियों को आमला ही उतरना पड़ता है। इसे नागपुर से इटारसी तक किया जाए। यह कम किराए में गरीब यात्रियों के लिए अच्छी सुविधा है।

Advertisements

नवल ठाकुर और जिला उपाध्यक्ष दीपक नामदेव ने कहा कि बैतूल को रेल्वे की ओर से नई सौगात तो मिली नहीं पुरानी सुविधाएं छीन ली गई है। यह बहुत ही अन्याय और दुर्भाग्यपूर्ण है। ज्ञापन में मांगों के शीघ्र निराकरण की बात कही गई। इस अवसर पर मणि मंडल, रोहित ठाकुर, राकेश गुप्ता, वसीम खान, साबिर मंसूरी, दिनेश आर्य, रेहमान भाई, संजय ठाकुर, सुरेश मालवी सहित संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements