मप्रविमं पेंशन एसोसिएशन का धरना सोमवार को
बैतूल। मप्रविमं पेंशन एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष डीके तिवारी ने बताया कि संगठन की लंबित मांगों को लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक लिंक रोड कैम्पेन हाउस बैतूल में धरना-प्रदर्शन तथा इसके पश्चात महाप्रबंधक मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल को मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। सचिव एमएम् अंसारी और कार्यकारी अध्यक्ष भिकू प्रसाद धामोंडे ने बताया कि विगत दिनों श्रमिक दिवस पर बैतूल में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में विद्युत मंडल के श्रमिक हितैषी संगठन द्वारा संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया था।

जिसके द्वारा मुख्यमंत्री, उर्जा मंत्री मप्र शासन को 9 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया और शासन द्वारा कोई प्रतिसाद न मिलने पर पुन: प्रदेश स्तर पर आपके संघर्ष समिति के साथियों ने अपने अपने क्षेत्र में सांसद, विधायक के द्वारा मुख्यमंत्री, उर्जा मंत्री मांग पत्र देकर स्मरण कराया गया। आज तक जिसका निराकरण नहीं किया गया है। इसलिए संगठन आंदोलन के लिए बाध्य है। कोषाध्यक्ष आरडी यादव ने सभी पेंशनरों से उपस्थित होने की अपील की है।
