अंतर्राष्ट्रीय शांति सम्मेलन को सफल बनाने में तन मन से जुटी है डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे
सारनी। आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सद्भाव शांति सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे तन मन से जुटी है। मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने सारनी क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों का दौरा करके संस्था प्रमुख पुजारियों से मुलाकात की।
डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने पहली बार आमला शहर में होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव शांति सम्मेलन की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में 11 देश के शांतिदूत प्रतिनिधि पधार रहे हैं। इस मौके पर विद्वानों द्वारा उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन एवं शिक्षा रूपी दीप प्रज्वलित किया जाएगा।

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने कहा की तीन दिनों तक सारणी नपा क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों पर जाकर अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव एवं शांति सम्मेलन में अधिक से अधिक मात्रा में शामिल होने की अपील की जाएगी। सम्मेलन में समाज में शिक्षा का अलख जगाने वाले समाजसेवियों एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
