Sarni Samachar : ठेका श्रमिकों के लिए पूर्ण बोनस की मांग की
सारनी। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के ठेका श्रमिकों को पूर्ण बोनस दिए जाने की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ जिला उपाध्यक्ष राकेश नामदेव ने कंपनी के मुख्य अभियंता को पत्र लिखा है।
नामदेव ने पत्र में कहा कि कंपनी के ठेका श्रमिकों को प्रतिमाह वेतन के अनुसार शासन नियमानुसार 8.33% बोनस का भुगतान किया जाना चाहिए। हालांकि, वर्तमान में स्थानीय ठेकेदार द्वारा श्रमिकों को केवल ₹1000 से ₹2000 का बोनस दिया जा रहा है, जो शासन के नियमों का उल्लंघन है।
यह भी पढ़े – Betul Samachar : 4 कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया निष्कासित
उन्होंने कहा कि ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इस संबंध में कई शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी ठेका श्रमिक को पूर्ण बोनस नहीं दिया जाता है, तो संगठन कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।

नामदेव ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ठेका श्रमिकों के अधिकारों के लिए हमेशा लड़ता रहा है। संगठन इस मामले में भी ठेका श्रमिकों के साथ खड़ा रहेगा।
