बिछुआ ढाना को नपा सीमा से हटाकर मजरेटोला के रूप में नवीन राजस्व ग्राम घोषित करने सौंपा ज्ञापन

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

बिछुआ ढाना को नपा सीमा से हटाकर मजरेटोला के रूप में नवीन राजस्व ग्राम घोषित करने सौंपा ज्ञापन


सारनी। ग्राम पंचायत शोभापुर के बिछुआ ढाना को नगर पालिका सीमा से हटाया जाकर मजरेटोला के रूप मे नवीन राजस्व ग्राम घोषित करने को लेकर ग्रामीणों ने विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे को ज्ञापन सौंपा।

लक्ष्मण नर्रे ने बताया कि वर्ष 1964-65 मे सतपुडा डेम निर्माण के दौरान ग्राम ब्रम्हणवाडा रयैत और विछुआ डूब में जाने के कारण विस्थापित किया जाकर ग्राम पंचायत शोभापुर के अधीन विद्युआहाना के नाम से बसाया गया, तब से हम समस्त बिछुआढाना के वासी ग्राम पंचायत शोभापुर के अधीन शासन के योजना के लाभ ले रहे है। जिसमे मतदाता अधिकार नरेगा के कार्य एवं पंचायती राज्य के सम्पूर्ण लाभ ग्राम पंचायत शोभापुर से ले रहे है।

Advertisements

इस समस्या को देखते हुए हमारे द्वारा विधायक डॉ. पंडाग्रे से ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि नगर पालिका सारणी वार्ड क्र 36 के उत्तरी परिसीमा खसरा नं 119 से हटाया जाकर बिछुआढाना को मजरेटोले के रूप मे नवीन राजस्व ग्राम घोषित करने किया जाए। इस दौरान ग्राम के लक्ष्मण नर्रे जीवन नर्रे, संजय नर्रे सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements