भार्गव सभा बैतूल के अध्यक्ष दीपक, सचिव बने सुधीर

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

भार्गव सभा बैतूल के अध्यक्ष दीपक, सचिव बने सुधीर


बैतूल। अखिल भारतीय भार्गव सभा से संबद्ध भार्गव सभा बैतूल के चुनाव गत दिवस सर्वसम्मति से संपन्न हुए। जिसमें भार्गव सभा बैतूल के अध्यक्ष पद हेतु दीपक भार्गव एवं सचिव के लिए सुधीर भार्गव का सर्व सम्मति से चुनाव हुआ। इसी अवसर पर भार्गव सभा बैतूल की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। सभा के पूर्व अध्यक्ष मनोज भार्गव और सचिव मयूर भार्गव ने समाज के सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार माना। नवगठित कार्यकारिणी में समाज के सभी सदस्यों के सहयोग से निरंतर सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित कर समाज को सक्रिय रखने का भरोसा दिलाया। भार्गव सभा बैतूल के चुनाव गत दिवस समाज के वरिष्ठ सदस्य गोपाल भार्गव के सदर स्थित निवास पर संपन्न हुए। जिसमें समाज के सभी महिला- पुरूष सदस्यों ने शामिल होकर प्रक्रिया में भाग लिया। इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष मनोज भार्गव ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु दीपक भार्गव, सचिव सुधीर भार्गव, कोषाध्यक्ष चेतन भार्गव, उपाध्यक्ष गोपाल भार्गव, दीपा भार्गव, सह सचिव रश्मि भार्गव एवं आयुष भार्गव को चुना गया। साथ ही अखिल भारतीय भार्गव सभा के लिए मयंक भार्गव को प्रतिनिधि के रूप में चुना गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के सदस्यों ने पुष्पहार पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा मकर संक्रांति का पर्व भी परंपरागत तरीके से मनाया गया। चुनावी प्रक्रिया के दौरान अनिल भार्गव, बाबू भार्गव, निधीश भार्गव, मयूर भार्गव, अनुज भार्गव, नीतिश भार्गव, लता, कविता, दीप्ती, अल्का, मीरा, सुनीता, स्वाती, अर्चना, प्राची, मेघा, नेहा मौजूद थे। इस अवसर पर सभा के आयोजक गोपाल भार्गव को सभी ने आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements