09 प्रस्तावों पर चर्चा कर लिए गए निर्णय
परिषद की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षद रहे उपस्थित
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। नगर पालिका परिषद कार्यालय के सभाकक्ष में परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रमुख रूप से 09 प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सलोडे की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित की गई परिषद की विशेष बैठक में प्रमुख रूप से अपूर्ण निर्माण कार्यो पर ठेकेदारों द्वारा न कार्य करने पर देयक से दस प्रतिशत राशि कटौती करने, पुराना कबाड़ का मूल्यांकन कर नीलम करने,दीनदयाल आश्रय व दीनदयाल रसोई भवन का निर्माण सहित 09 प्रस्तावों पर विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

परिषद की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सलोडे, उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया कुमरे अपील समिति सदस्य पार्षद संजय जैन सभी पार्षदगण निकाय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।
