Advertisements
सड़क नही तो वोट नही ग्राम भैंसाई ढाना के ग्रामीणों का निर्णय
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। ग्राम पंचायत सातग्वारी के भैंसाई ढाना के निवासियों ने कई वर्षों से आवागमन करने हेतु सड़क निर्माण की मांग कर रहे है। लेकिन शासन और प्रशासन के नुमाइंदे इस मांग को नजर अंदाज कर रहे है।
Advertisements

ग्राम वासियों ने बताया कि इसके पहले जो रास्ता आने-जाने में उपयोग किया जा रहा था उसमें असामजिक तत्वों द्वारा कब्जा कर संकरा किया है जिससे लगभग 50 परिवार प्रभावित है। इस गंभीर समस्या का निदान अगर नहीं हुआ तो ग्राम वालों ने बैठक करके निर्णय लिया कि विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। आज बड़ी संख्या में ग्राम जंगल देहरी वासियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
Advertisements
Advertisements
