ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन
सारनी। ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा राष्ट्रीय हितार्थ कार्यक्रमों में नशा मुक्ति हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें 24 जून को सामुदायिक भवन शोभापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें यूनियन बैंक के अधिकारी द्वारा अपनी अमूल्य उपस्थिति देकर कार्यक्रम को पूर्णतया सफल बनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा नशा नास की जड़ है। महिलाओं द्वारा अपने उद्बबोधन में नसे से होने वाली हानियों से अवगत कराया। श्रीमती पार्वती बागडे द्वारा नशे से घर में होने वाले हालातो से गीत के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। उपस्थित सभी महिला पुरुषों द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया।
सामुदायिक भवन से नशा मुक्ति पर रैली का आयोजन शोभापुर के वार्ड क्रमांक 34 एवं 35 में किया गया। सामुदायिक भवन में ही रैली का समापन किया गया। विभिन्न वार्डों से आई महिलाओं के बीच विशेष संगोष्ठी का आयोजन कर परिवार परामर्श केंद्र द्वारा नशा छुड़वाने के लिए निशुल्क सलाह एवं जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में राजकुमार सेन आर एच यूनियन बैंक भोपाल, रामेश्वर बैतूल, अजय सिंग उइके, मैनेजर यूनियन बैंक बगडोना तथा अशोक पवार मैनेजर यूनियन बैंक पाठाखेड़ा, विक्रांत, ग्राम भारती महिला मंडल से भारती अग्रवाल, नंदा सोनी, ज्योति बागडे, सतपुड़ा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना मोहंती, शबनम शेख एवं विभिन्न वार्डो से आई हुई, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा संस्था के कार्य करता उपस्थित थे।
