Advertisements
विधानसभा निर्वाचन को लेकर डीसीपी ने ली पुलिस विभाग की बैठक
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। जनपद पंचायत सभा कक्ष में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता के पालन व कार्यवाही के संबंध में प्रोजेक्टर में डेमो फिल्म दिखाई गई। जिसमें निर्वाचन के दौरान पुलिस को निष्पक्ष कार्रवाई और स्वतंत्र रूप से मतदान सम्पन्न करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
Advertisements

डीएसपी अमन मिश्रा द्वारा पुलिस अनु विभाग के सभी पुलिस थानों और चौकियों के पुलिस अधिकारी स्टाफ की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केके अवस्थी, सभी पुलिस थानों के इंचार्ज एस आई,सउनि, प्रधान आरक्षक, आरक्षक उपस्थित थे।
Advertisements
Advertisements
