Advertisements
दमुआ पुलिस ने गश्ती कर देखी शहर की व्यवस्था
दमुआ, (दुर्गेश डेहरिया)। ईद और परशुराम जयंती शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर क्षेत्र में पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया दमुआ थाना क्षेत्र की सीमाओं में पुलिस के द्वारा भ्रमण कर चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई।
Advertisements

थाना प्रभारी रमेश कुमार नर्रे द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और लाइन आर्डर मेंटेन करने के लिए पुलिस सतत रूप से चौकन्नी होकर कार्य कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें नायब तहसीलदार राजीव नेमा, थाना प्रभारी व बड़ी संख्या में पुलिस स्टाफ शामिल रहा।
Advertisements
Advertisements
