Chhindwara Samachar : निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपचार कराने जुटी भीड़

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Chhindwara Samachar : निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपचार कराने जुटी भीड़

साधारण से लेकर गंभीर बीमारी की जाँच एवं उपचार कराने पहुँचे हजारों मरीज

शिविर के पहले दिन 5 हजार मरीजों ने एवं दूसरे दिन 10000मरीजों ने कराया पंजीकरण

शिविर में भोजन, पेयजल, साफ सफाई एवं सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया

विधायक सुनील उईके एवं डॉ गोयनका ने रखी पूरे शिविर में बारीकी से नजर

सघन जाँच एवं गंभीर बीमारी के उपचार के लिए 1659 मरीज हुए भोपाल रिफर

भोपाल रेफर हुए मरीजों को अगले 3 दिन तक भोपाल भेजने की व्यवस्था

शिविर में उपचार कराने पहुँचे मरीजों एवं उनके परिजनों का रखा गया खास ख्याल 


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। विधानसभा के लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के लिए जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके के विशेष आग्रह पर भोपाल के चिरायु मेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल द्वारा जुन्नारदेव के शासकीय श्री नंदलाल सूद उत्कृष्ठ विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किये गए निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में अपने स्वास्थ्य की जाँच कराने के लिए हजारों की संख्या में क्षेत्र के मरीजों एवं उनके परिजनों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

शिविर में पहले दिन उच्च स्तरीय जाँच उपचार एवं सेवा की चर्चा क्षेत्र में फैलते ही दूसरे दिन भारी भीड़ सुबह से ही शिविर स्थल पर पहुँच गई। अचानक बढ़ी भीड़ को भी व्यवस्थापकों ने थोड़ी देर की मशक्कत के बाद व्यवस्थित कर सुगमता से शिविर का संचालन करने में सफलता प्राप्त कर ली। स्वास्थ्य शिविर में साधरण से लेकर गंभीर बीमारियों की जाँच एवं उच्चार कराने के लिए क्षेत्र के हजारों महिला एवं पुरषों ने अपना परीक्षण कराया।शिविर में भोजन,पेयजल, साफ सफाई तथा कांग्रेसजनों एवं समाजसेवियों के सेवाभाव ने शिविर में आए लोगों को काफी प्रभावित किया।

शिविर में अपनी सेवा दे रहे कार्यकर्ताओं के द्वारा शिविर में उपचार कराने पहुँचे मरीजों एवं उनके परिजनों का विशेष ख्याल भी रखा गया। शिविर के आयोजक जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके, चिरायु मेडिकल कालेज भोपाल के डॉ गोयनका, ने दोनों दिन पूरे शिविर में घूम घूम कर हर क्षेत्र में अपनी पैनी नजर जमाए रखी जिससे कही भी कोई अव्यवस्था नजर नही आई। विधायक शिविर में आए हर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करते नजर आए।

शिविर में दोनों दिन कुल 15 हजार से अधिक मरीजों ने अपना पंजीयन कराया जिसमे जाँच एवं उपचार के बाद सघन जाँच एवं गंभीर बीमारियों के इलाज एवं ऑपरेशन के लिए 1650 मरीज भोपाल रेफर किये गए जिन्हें लगातार अगले 3 दिनों तक भोपाल भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

शिविर के समापन पर सम्मानित किया

विशाल स्वास्थ्य शिविर में चिरायु मेडिकल कॉलेज की टीम पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया मंच पर मौजूद अतिथियों को पहली पायरी भगवान भोलेनाथ की फोटो भेंट की गई। इसके साथ ही आने वाले वर्ष में विधानसभा क्षेत्र के सांगाखेड़ा नवेगांव दमुआ में शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने का निवेदन किया।

Advertisements

कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, शासकीय श्री नंदलाल सूद उत्कृष्ठ विद्यालय जुन्नारदेव, नगरपालिका जुन्नारदेव, दमुआ, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग जुन्नारदेव, दमुआ, तामिया एवं नवेगांव, महिला बाल विकास, विद्युत विभाग, पेंचव्हेली लाइफ पैरामेडिकल कालेज छिन्दवाड़ा, नेत्र सहायक यू के नेमा एवं डॉ मोहम्मद याकूब विकास खण्ड जन स्वास्थ्य रक्षक संघ जुन्नारदेव, लोकनिर्माण विभाग, अतिथि शिक्षक संघ, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया, शोसल मीडिया , ऐन.सी.सी एवं सफाई कर्मचारियों ने विशेष सहयोग प्रदान किया शिविर के अंत मे विधायक सुनील उईके एवं काँग्रेस नेताओं ने शिविर में आए डॉ गोयनका, विशेषज्ञ चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ एवं उनके साथ आए उनके सहायकों का सम्मान कर शिविर में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया गया। जुन्नारदेव विधानसभा के निवासियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए कार्य करते रहने की आशा की है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements